Biwi bachche wale, funny jokes:- फनी जोक्स के साथ हंसने हंसाने से सकारात्मक मानसिकता विकसित करता है। हंसने से सकारात्मक हार्मोन्स का स्राव होता है जिससे मन प्रसन्न रहता है और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। तो क्यों न हम सब को हंसने हंसाने का प्रयास करते रहें, तो चलिए करते हैं फनी जोक्स के साथ रोज का हंसने हंसाने के सिलसिले को शुरू,...
आज कल के बच्चे भी बड़े सयाने (समझदार) होते हैं!
मैडम :- 🙂एक दफा का जिक्र था अकबर बादशाह अपने बिस्तर पर लेटा था कि... (एक लड़का उनके बीच में आ जाता है)
बच्चा :- 😕मिस, राहुल मेरे लंच बॉक्स को खोल रहा है!
मैडम :- 😠राहुल, मैं थप्पड़ मार दूंगी, बैठ जाओ!
मैडम :- 🤔अच्छा बच्चों मैं कहा थी?
बच्चे :- 🤨अकबर के बिस्तर पर
एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से एक किताब पढ़ रहा था, जिसका टाइटल था, 'बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें?
मां :- तुम इस किताब को क्यों पढ़ रहे हो?
बच्चा :- मैं ये देखना चाहता हूं कि मेरा पालन-पोषण ठीक से हो रहा है या नहीं।
अध्यापक (छात्र से) :- बताओ तुम इतिहास पुरूष में सबसे ज्यादा किससे नफरत करते हो
बच्चा :- राजा राम मोहन राय से
अध्यापक :- क्यूं?
बच्चा :- उन्होंने ही बाल विवाह बंद करवाया था वरना आज हम भी बीवी बच्चे वाले होते!
Tags:
biwi bachche wale


