Dadi,, funny jokes:- हंसना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हंसना बहुत ही अच्छा दवा है, हम सभी लोगों के लिए। प्रतिदिन हंसने से शरीर के कई प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है। शरीर के कई ऐसे रोग होते हैं जो केवल रोज हंसते रहने से दूर भाग जाते हैं तो चलिए तैयार हो जाइए हंसने हंसाने और हंसी के ठहाके लगाने के लिए करते हैं फनी जोक्स के साथ रोज के सिलसिले को शुरू,...
बेटा (मम्मी से) :- 🙂पापा तो बिल्कुल गंजे हैं।
मम्मी (बेटे से) :- 😒नहीं बेटा, ऐसा नहीं कहते। जानते हो, जिसके सिर पर बाल नहीं होते, वह बहुत ही होशियार इंसान होते हैं।
बेटा :- 🤔अच्छा, अब मैं समझा कि आपके सिर पर इतने बाल क्यों है।
हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो लडकियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की :- यार मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा।
दूसरी लड़की :- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहली लड़की :- बस रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है।
लड़की :- दादी मैं स्कूल नहीं जाऊंगी, रास्ते में लड़के छेड़ते हैं।
दादी :- बहाने मत बनाओ।
मैं भी उसी रास्ते से रोज बाजार जाती हूं, मुझे तो कोई नहीं छेड़ता!
Tags:
dadi


