😘 Love marriage jokes, :- आज कल के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान उलझ कर रह गया है । इंसान के पास खुद के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो गया है । अपने परिवार को कहीं बाहर घुमाने ले जाना उनके साथ समय बिताना, ये सब कुछ बहुत जरूरी होता है खुद को और अपने परिवार को खुश रखने के लिए और साथ में जरूरी होता है हंसी मजाक की जिसके लिए हम सदा आप सभी के साथ हैं तो चलिए शुरु करते हैं हंसने हंसाने और हंसी के ठहाके लगाने के सिलसिले को शुरू,
😄मनोज को सपने में एक लडकी ने चप्पल मारी ! 2 दिन तक मनोज बैंक नहीं गया, क्योंकि बैंक में लिखा था, "हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हैं।"
🤔Macchar Ko Maarne Ka Tarika चीनी और लाल मिर्च का मिश्रण बना कर मच्छर को दें।मिश्रण खाते ही वो पानी की तलाश में निकलेगा।जैसे ही वो पानी के टैंक के पास जाए उसे धक्का दे दो। वो भीग जाएगा और खुद को सुखाने के लिए आग के पास जाएगा। उसी वक्त आप पीछे से आग में उसे धक्का दे दो। वो बुरी तरह जख्मी हो के अस्पताल में दाखिल हो जाएगा।आप वहां जाकर उसका आक्सीजन मास्क उतार दें।मच्छर मर जाएगा...धन्यवाद की ज़रूरत नहीं है, मुझे आप की सहायता करके ख़ुशी हुई।
🙂 लडका :- मम्मी ‘लव मैरिज’ करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या..?.
🤨मम्मी :- तू जरूर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा ...और यह सब तुझे उसी डायन ने कहा होगा।लड़कियां तो बस लड़कों को फंसाने में ही लगी रहती हैं। जहां अच्छा लड़का देखा शुरू हो गईं…बेटा तू इनसे बच के रहना। ये बहुत मक्कार और कमीनी होती हैं। और इनका तो खानदान भी……....
😒लडका :- बस मम्मी … ऐसा कुछ नहीं है..। वो तो डैडी बता रहे थे कि आप दोनों की लव मैरिज हुई थी !


