Khali botal, funny jokes:- Funny jokes हंसने मुस्कुराने का एक ऐसा साधन है जो आपके दिनचर्या को खुशनुमा बनाए रखता है फनी जोक्स के साथ कुछ हद तक हम अपना स्ट्रेस को कम कर सकते हैं तो क्यों न हम फनी जोक्स को अपने रोज के रूटीन में शामिल करें, तो चलिए तैयार हो जाते हैं हंसने हंसाने और हंसी के ठहाके लगाने के सिलसिले को शुरु करते हैं फनी जोक्स के साथ,...
शराब की वजह से बरबाद हो चुके शराबी ने कभी न पीने की कसम ली और घर से दारू की खाली बोतलें फेंकने लगा।
पहली बोतल फेंक कर बोला :- 🤨तेरी वजह से मेरी नौकरी गई।
दूसरी फेंक कर बोला :- 🫤तेरी वजह से मेरा घर बिका।
तीसरी बोतल फेंक कर बोला :- 😒तेरी वजह से मेरी बीवी मुझे छोड़कर चली गई।
चौथी बोतल उठाई तो वह भरी हुई निकली। शराबी :- 😘तू साइड में हो जा। तू बेकसूर है।
बॉस ने कर्मचारी का लंच पूरा खा लिया और डकारते हुए बोले :- बेटा, घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे कि मैंने तुम्हारा लंच खा लिया...
कर्मचारी मासूमियत के साथ :- नहीं सर, मैं घर जाकर बोल दूंगा कि...कि....मेरा खाना कुत्ता खा गया...
पत्नी (गुस्से में) :- आपने बोला था बिना कारण शराब नहीं पियेंगे ?
पति :- कारण है न.....दिवाली आ रही है रॉकेट चलाने के लिए खाली बोतल चाहिए।
Tags:
Khali botal


