Shadi ka final match, funny jokes :- Funny jokes के साथ अगर हम दिन का शुरूआत करते हैं तो हमारा पूरा दिन हंसते मुस्कुराते ही बीतेगा जिससे हमारा सेहत ठीक रहेगा तो क्यों न हम हंसते मुस्कुराते रहें तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने के सिलसिले को फनी जोक्स के साथ शुरू,...
🙁लड़की :- आज पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर जाते देख लिया।
😨लड़का :- ओह, फिर क्या हुआ?.........
😒लड़की :- वही जिसका डर था। बस के किराए के पैसे वापस ले लिए। हमारी फैमिली बहुत स्ट्रिक्ट है न...
लड़का-लड़की गंगा किनारे बैठे थे। माहौल रोमांटिक था। सूरज डूबने को था। मंद-मंद हवा चल रही थी। लड़की बहुत देर से बोल रही थी और लड़का मुस्कुराता हुआ उसकी बात सुन रहा था। लड़की ने पूछा :- क्या तुम्हें मेरी बातें सुनना इतना अच्छा लगता है कि तुम कुछ बोलते ही नहीं? लड़के ने सिर हिलाया और एक उंगली से रेत पर लिखा- नहीं रे, रजनीगंधा खाए हैं।
लड़की की शादी में उसका पुराना बॉयफ्रेंड सज-धजकर आया था।
एक बच्चे ने उसे देखकर पूछा :- क्या आप दूल्हे हो?
उसने जवाब दिया:- नहीं, मैं तो सेमीफाइनल में बाहर हो गया था। फाइनल देखने आया हूं...
Tags:
Shadi ka final match


